कार में टक्कर मार कैप्टन व उनकी पत्नी से मारपीट

देहरादून। परिवार के साथ धर्मपुर से गुजर रहे सेना के कैप्टन सिद्धार्थ चंद्र निवासी मोहकमपुर की कार में दूसरी कार सवारों ने टक्कर मार दी। आरोप है कि इसके बाद कैप्टन और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की गई। घटना दस जुलाई की है। कैप्टन अपनी पत्नी और एक अन्य महिला के साथ कार से रेलवे स्टेशन से घर की तरफ जा रहे थे। धर्मपुर मंडी के पास सामने आ रही उनकी कार टकरा गई। दूसरी कार में पांच लोग सवार थे। उन्होंने दूसरी कार सवार लोगों को कार साइड में लगाकर मामला निपटाने को कहा। आरोप है कि इस दौरान दूसरी कार में सवार लोगों ने मारपीट की। मारपीट में कैप्टन के दायें हाथ की दो अंगुलियां फ्रेक्चर हो गई। आरोप है कि कैप्टन की पत्नी के गाल पर चांटा मारा गया। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि कैप्टन की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *