थाईलैंड भेजने का झांसा देकर 30 हजार की ठगीथाईलैंड भेजने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी

रुड़की

होटल कर्मी को विदेश भेजने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने होटल कर्मी को लिखित तहरीर देने की बात कही है। सिविल लाइन्स कोतवाली क्षेत्र के होटल कर्मी महेश निवासी टिहरी गढ़वाल ने बताया कि वह एक युवक के संपर्क में आया था। जिसने बताया कि वह उसे थाईलैंड भेज देगा। इसके लिए टिकट और पासपोर्ट भी वह खुद अरेंज कर देगा लेकिन कुछ फीस लगेगी। उसके झांसें में आकर महेश ने करीब 30 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी ने पैसे मिलने पर फर्जी पासपोर्ट और फर्जी टिकट व्हाट्सऐप किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *