मानसून में पड़ रही उत्तराखंड में बरसात की मार, 80 फीसदी तक घट गया पर्यटन कारोबार

 

देहरादून। मानसून में बरसात की वजह से उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार में 80 % तक की गिरावट आ गई है। यात्रा सीजन के दौरान जहां होटलों की बुकिंग शत प्रतिशत रही, वहीं अब बुकिंग 10 से 20 % के बीच सिमट गई है। ऐसे में कई व्यवसायियों ने होटलों से कुकिंग स्टाफ में भी कटौती कर दी है। कारोबार गिरने से ट्रेवल एजेंसी और टैक्सी संचालक भी पूरी तरह प्रभावित हुए हैं। टैक्सी चालक अब बामुश्किल 500 -1000 रुपये तक प्रतिदिन का लाभ कमा पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *