एसएसपी ने युवाओं से शांतिपूर्ण विरोध की अपील की
नई टिहरी। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं को शांतिप्रिय विरोध के लिए प्रेरित किया जायेगा। अराजक गतिविधियों में शामिल होने पर कठोर कानून कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुये एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने युवाओं से अराजक तत्वों के हाथों में न खेलने की अपील करते हुए कहा कि युवा योजना को लेकर अगर विरोध करना चाहते हैं, तो पुलिस-प्रशासन से परमिशन लेकर उचित स्थान तय कर शांतिपूर्वक विरोध दर्ज कर सकते हैं। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि सोशल मीडीया पर अग्निपथ योजना को लेकर भ्रामक सूचनाओं पर कड़ी नजर रखकर अन्य प्रदेशों के आंदोलन का यहां पर प्रभाव न पड़ने दें। थानाध्यक्षों से कहा कि समन्वय से योजना को लेकर छात्रों व कोचिंग संचालकों को शांतिप्रिय तरीके से विरोध करने व ज्ञापन देने के लिए प्रेरित करें। इसके बाद भी यदि कोई गलत गतिविधियों में शामिल होता है, तो कठोर कानूनी कार्रवाई की जाय। महत्वपूर्ण स्थल व संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त बल तैनात करने के साथ ही दंगा नियंत्रण उपकरण व टियर गैस की व्यवस्था की जाय। योजना के तहत कार्यक्रमों की पर्याप्त वीडीयोग्राफी भी करवाई जाय।
