गोपेश्वर: 95 %तक होटल बुकिंग गिरी

 

गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम आने वाले यात्रियों की संख्या 20 हजार से घट कर तीन हजार तक सीमित हो गई है। होटलों में एडवांस में ही फुल रहने वाली बुकिंग 95 प्रतिशत तक कम हो गई है। इसके कारण रेट भी गिर गए हैं। बदरीनाथ टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष तिजेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि सीजन के समय प्रतिदिन हर वाहन चालक छह से सात हजार रुपये कमाता था। अब ड्राइवर बामुश्किल 500 रुपये प्रतिदिन कमा पा रहे हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि बरसात के बाद कारोबार तेज होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *