गोरखा राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने मनाया ‘वार ड

 

देहरादून। गढ़ी कैंट स्थित गोर्खाली सुधार सभा भवन में शनिवार को 3/9 जीआर के पूर्व सैनिकों ने वार डे (चिंडिट डे) धूमधाम से मनाया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने वीरता के किस्से सुनाए। एक-दूसरे के सुख-दुख साझा किए। 1944 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान वर्मा में विजय प्राप्त करने की वीरगाधा का बखान किया। बताया कि वार डे बटालियन की वीरता की निशानी है। इस दौरान 3/9 जीएस पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष बीपी खत्री अध्यक्ष, सचिव उदय खत्री, राजेश रावत, लक्ष्मण थापा, एलबी शाही आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *