पीएमओ से की एक्सपाइरी वैक्सीन लगाने की शिकायत
विकासनगर। नगर क्षेत्र के एक निजी क्लीनिक में बच्चे को एक्सपाइरी डेट की वैक्सीन लगाने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पीएमओ से की गई है। पीएमओ को भेजी अपनी शिकायत में विकासनगर निवासी बृजेश लखेड़ा ने बताया कि वह गत छह फरवरी को अपने बेटे रुद्रांश को रोटाशिल वैक्सीन लगाने के लिए शहर के एक निजी क्लीनिक में ले गए। आरोप है कि क्लीनिक में मौजूद चिकित्सक ने उनके बेटे को जनवरी माह में एक्सपायर हो चुकी वैक्सीन लगा दी। वैक्सीनेशन कार्ड से इसकी जानकारी मिलने के बाद उन्होंने संबंधित चिकित्सक से इस बारे में पूछा तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बृजेश लखेड़ा ने चिकित्सक की घोर लापरवाही की शिकायत पीएमओ में की है।
