राणा बने फारेस्ट मिनीस्टीरियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष
देहरादून। उत्तरांचल फॉरेस्ट मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की जिला शाखा के चुनाव शनिवार को वन मुख्यालय में हुए। जिसमें रविंद्र राणा को जिलाध्यक्ष चुना गया। जबकि सुमित नेगी को महामंत्री बनाया गया। वहीं बंशीलाल जोशी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील कुमार को कोषाध्यक्ष, मंजू खनसली को महिला उपाध्यक्ष और रमेश बिष्ट को जनपदीय संप्रेक्षक चुना गया है
