विद्युत विभाग की लापरवाही से पेयजल योजनाएं ध्वस्त

अल्मोड़ा। ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी विभागीय अधिकारी पेयजल उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रहे हैं। जिसके चलते ग्रामीणों ने अब विद्युत विभाग और जल संस्थान कार्यालय के घेराव कि चेतावनी दी है।
दरअसल, नगर से जुड़े हुए डढोली, भौरा, मायापुरी, गौचर, ब्लॉक, स्वास्थ्य केंद्र आदि स्थानों पर महीनों से पेयजल की किल्लत बनी हुई हैं। गगास पंपिंग योजना से जुड़े हुए इन क्षेत्रों में ग्रामीण हैंडपंप, सोलर पंप व जल स्रोतों से किसी तरह पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं। ग्रामीणों ने किसी अन्य योजना से भी ग्रामीणों को पेयजल मुहैया कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही से पेयजल योजनाएं सुचारू कार्य नहीं कर पा रहे हैं। पंपिंग नहीं हो पा रही है। रोष जताने वालों में अनीता बजेठा, रेखा मेहरा, रेनू बजेठा, रजनी बजेठा, इंदु मेहरा, राधा बिष्ट, ज्योति बजेठा, राज्य आंदोलनकारी वीरेंद्र बजेठा, चंदन बजेठा, प्रेम सिंह राणा, भूपाल सिंह, दीवान सिंह, नवीन सिंह, पवन सिंह, लक्ष्मण सिंह, आनंद सिंह किशोर सिंह, तारा प्रकाश आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *