भर्ती के लिए चंबा पुलिस लाईन में 25 जून से शिविर

 

नई टिहरी। सेना व अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को तैयार करने के लिए चंबा पुलिस लाईन में 25 जून से शिविर का आयोजन किया जायेगा। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस लाईन चंबा में प्रतिदिन सुबह 6 से 9 बजे तक भर्तियों में शामिल होने वाले युवक-युवतियों को गहन शारीरिक प्रशिक्षण पुलिस के कुशल प्रशिक्षकों की मदद से दिया जायेगा। एसएसपी ने अपील की है कि अधिक से अधिक युवक युवतियां शिविर का लाभ उठाए। शिविर में प्रशिक्षित ट्रेनर युवाओं को गहन शारीरिक प्रशिक्षण देंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *