पीजी कॉलेज के छात्रों ने योगाभ्यास किया

 

नई टिहरी। अंतराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर पीजी कॉलेज नई टिहरी और पावकी देवी में छात्रों को योगाभ्यास करवाया गया। योग प्रशिक्षिका सुमन ने छात्रों को योग की महत्ता के बारे में बताया। नई टिहरी कॉलेज प्राचार्या डॉ.रेनू नेगी ने कहा सभी को प्रतिदिन योग जरुर करना चाहिए। उधर, राजकीय महाविद्यालय पावकी देवी के छात्रों को ऑनलाइन योगाभ्यास करवाया गया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. छाया चतुर्वेदी ने कहा कि छात्र परीक्षा की तैयारियों में जुटे होने के चलते छात्रों को ऑनलाइन योगाभ्यास करवाया गया, साथ ही योग के माध्यम से छात्रों में परीक्षा को लेकर तनाव कम करने की कोशिश की गई। कार्यक्रम में डॉ कुलदीप रावत, डॉ एएम पैन्यूली, डॉ प्रीती शर्मा, डॉ अरविंद रावत, डॉ हर्ष सिंह, डॉ हेमलता, प्रो. संगीता बहुगुणा, डॉ. तनुआर बाली, ओमवीर,रेखा सिंह गुंजन जैन, निखिल आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *