दून अस्पताल में कोरोना से बुजुर्ग की मौत,15 केस आए
देहरादून। राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामले चिंता का सबब बनने लगे हैं। करीब 2 माह बाद दून अस्पताल में कोरोना से पीड़ित 75 वर्षीय मोहकमपुर निवासी एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। दोबारा से मौत का सिलसिला शुरू होने से डॉक्टर भी चिंतित हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। वहीं शनिवार को जिले में 15 नए मामले मिले हैं। जिससे संक्रमण दर 5 फ़ीसदी से ऊपर चल रही है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ राजीव दीक्षित का कहना है कि सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। जांच की संख्या बढ़ाए जाने की अपील की गई है। वहीं फ्लू ओपीडी पर विशेष जोर देने के लिए कहा गया है। जो 15 मामले मिले हैं वह अलग-अलग स्थानों के हैं।
