संजय गुप्ता बने जनरल महादेव सिंह मंडल के अध्यक्ष
देहरादून। भारतीय वैश्य महासंघ उत्तराखंड के महानगर देहरादून के अध्यक्ष विनोद गोयल ने प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल की सहमति के बाद शुक्रवार को दून महानगर संगठन का विस्तार करते हुए जनरल महादेव सिंह मंडल का गठन किया। उन्होंने संजय गुप्ता को अध्यक्ष और पंकज जैन, पवन गुप्ता, डॉ मुकेश गोयल को संरक्षक नामित किया गया।
इसके अलावा मनोज गोयल, वंदना गोयल को उपाध्यक्ष, शिखर कुच्छल को महासचिव, संजय गर्ग को सचिव व मीडिया प्रमुख, ममता गर्ग को सचिव, अभिनव गोयल को कोषाध्यक्ष, जितेंद्र सिंघल को ऑडिटर, अधिवक्ता आलोक अग्रवाल, सुमित अग्रवाल को लीगल एडवाइजर नामित किया गया। विवेक गोयल, आकाश गोयल, सर्वेश गुप्ता, अमित कंसल, अनुज अग्रवाल, प्रशांत स्वरूप मित्तल, अरविंद जैन, अनूप कुमार गोयल, अंकिता मित्तल, सोनम जैन, वंदना अग्रवाल, तरुणा अग्रवाल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। माणिक गोयल, पार्षद अंकित अग्रवाल स्थाई आमंत्रित सदस्य चुने गए हैं।
