सपा कार्यकर्ताओं ने राम मनोहर लोहिया को किया याद

देहरादून। समाजवादी पार्टी ने पुर्तगालियों से आजादी के आंदोलन छेडऩे वाले राम मनोहर लोहिया को याद कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से उनके जीवन से सीख लेने की जरूरत बताई। शुक्रवार सेवलाकला में हुई बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष गुलफाम अली ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाज सुधारक राम मनोहर लोहिया ने आज ही के दिन 18 जून 1946 को गोवा को पुर्तगालियों से आजादी के लिए आंदोलन छेड़ा था। देश के लिए संघर्ष करने वाले महापुरुषों को याद करना जरूरी है। कहा कि समाजवादी पार्टी उन्हीं के सिद्धांत और विचार धारा पर चल कर काम कर रही है। सपा नेता आरिफ वारसी ने कहा की लोहिया हमेशा हिन्दी भाषा को अहमियत देने वाले और जात पात का विरोध करने वाले नेता थे, उनके योगदान को भी नहीं भुलाया जा सकता। इस मौके पर शशी यादव, हरून सल्मानी, नफीस अहमद मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *