इग्नू के संचालित पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश 31 जुलाई तक

उत्तरकाशी । इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विवि के सभी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक आवेदक प्रवेश हेतु 31 जुलाई 2022 तक इग्नू के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कोऑडिनेटर डा. महीधर तिवारी ने बताया कि इग्नू की ओर से संचालित स्नातक एवं स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रम, डिप्लोमा कार्यक्रम एमबीए, वीसीए, एमसीए, एमएसडब्लू, बीएसडब्ल्यू, एमए मनोविज्ञान, सहित स्नातक स्तर पर बीए सामान्य एवं हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र, आदि विषयों पर आदि कार्यक्रम उपलब्घ हैं। जिनके लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिनके लिए इच्छुक आवेदक विवरणिका डाउनलोड कर कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्राप्त कर 31 जुलाई तक अपना आवेदन भर सकता है। कहा कि एससी, एसटी, आवेदकों के लिए प्रामण पत्र डिप्लोमा व पीजी डिप्लोमा व स्नातक के लिए निशुल्क ऑनलाइन प्रवेश दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *