अल्पसंख्यकों से स्वरोजगार ऋण का लाभ लेने की अपील
उत्तरकाशी । जिला प्रबंधक उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक कल्याण तथा वक्फ विकास निगम ने बताया कि जिले के अल्पसंख्यकों के आर्थिक विकास को अल्पसंख्यक स्वरोजगार बैंकबल योजना चलाई जा रही है। अल्पसंख्यकों को इसका अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। योजना के अंर्न्तगत स्वरोजार के लिए 20 हजार से लेकर दस लाख रुपये तक का लोन बैंक दे रहे हैं। इसके लिए जिला प्रबंधक उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण तथा वक्फ विकास निगम उत्तरकाशी के कार्यालय या फिर सहायक समाज कल्याण अधिकारी के पास आवेदन जमा करा सकते हैं।
