मोरी में हादसे में एक की मौत, 12 घायल

उत्तरकाशी । मोरी तहसील के पुजेली मोटर मार्ग पर मंगलवार को देर रात एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हुए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। देर रात को पुलिस और एसडीआरफ का राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को पीएचसी मोरी में भर्ती कराय गया।
जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को एक वाहन नैटवाड़ से पुजेली की ओर जा रहा था। जिसमें वाहन चालक समेत 13 लोग सवार थे। इसी दौरान पुजेली मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें सवार जितेंद्र लाल पुत्र नत्थू लाल, 26 वर्ष, निवासी भितरी स्यालब मोरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में नूराणू मोरी की 38 वर्षीय सुनीता और भितरी गांव 33 वर्षीय मौर्या गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको बुधवार की सुबह हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। वाहन में सवार बाकी 10 लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। देर रात 108 एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को पीएचसी मोरी में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *