जन शिकायतों पर एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश

उत्तरकाशी ।  उत्तरकाशी ।थाना कोतवाली उत्तरकाशी में थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी अर्पण यदुवंशी ने जनसंवाद करते हुए लोगों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। साथ ही पुलिस अधिकारियों को त्चरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
जनसंवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार से बाइक चलाने वालों के खिलाफ जरुरी कार्रवाई की मांग रखी। इसके साथ ही जगह जगह अनाप शनाप खड़े वाहनों के कारण उत्पन्न हो रही जाम की समस्या से निजात दिलाने को कहा। जिसके बाद यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 वाहनों के चालान काटे और एक मोटर साइकिल भी सीज की है। वहीं संवाद कार्यक्रम में कारोबारियों ने चारधाम यात्रा पर बिना पंजीकरण के आने वाले श्रद्धालुओं को न रोकने की अपील की। एसपी ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि 15 जून से शुरू हो रही पुलिस भर्ती में जो अभ्यर्थी अन्य परीक्षाओं के कारण शामिल नहीं हो सकते, उनको अलग से मौका देने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *