तमंचा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार
रुड़की। कोतवाली की सुल्तानपुर चौकी के एसआई मनोज नौटियाल बीती राम सिपाही अजीत तोमर और मनोज वर्मा के साथ गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने संदिग्ध को रोककर पूछताछ की। पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। बाद में पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से 12 बोर का तमंचा बरामद किया। शोएब पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी सुल्तानपुरी के खिलाफ आर्म्स ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
