भारतीय दिव्यांग सेवा संस्थान का 38वां वार्षिकोत्सव मनाया

रुड़की। झबरेड़ा के समीप बिंदु खड़क में भारतीय दिव्यांग सेवा संस्थान का 38वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे संतों ने संस्थान द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
बिंदु खड़क में समाजसेवी डॉक्टर पहल सिंह के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय दिव्यांग सेवा संस्थान के 38वें वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन हवन पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम में उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, मुंबई व अन्य प्रदेशों से पहुंचे संतों और अन्य लोगों ने हवन में आहुति डालकर गुरुदेव को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायकों ने प्रस्तुति देकर लोगों को भाव विभोर किया। इस दौरान दिव्यांग खिलाड़ी मनोज और उनकी टीम को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस संस्थान में डॉ. पहल सिंह सैनी अधरंग, लकवा, पोलियो का नि:शुल्क इलाज पिछले 45 वर्षों से करते आ रहे हैं। दिव्यांग एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पवन धीमान ने भी डॉ. भारतीय दिव्यांग सेवा संस्थान के द्वारा किए जा रहे कार्यों को बताया। इस अवसर पर स्वामी हसानंद सरस्वती, महाराज विकास सैनी, राजीव ऋषि, डॉ. पवन सिंह, डॉ. सुरेश पाल, रविन्द्र चौधरी, अश्वनी सैनी, डॉ. अनिल सैनी, बिट्टू राठी, नीटू सैनी, डॉ. सुभाष आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *