श्री गंगानगर एक्सप्रेस की देरी से यात्री परेशान

रुड़की। एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों का संचालन देरी से होने पर यात्रियों की परेशानियां कम नहीं हो रही है। मंगलवार को श्री गंगानगर से हरिद्वार आने वाली ट्रेन करीब तीस मिनट की देरी से रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंची। राम बिहारी यादव, लोकेश वर्मा और सनाउल्लाह खान आदि ने बताया कि उनके परिचित श्री गंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन से रुड़की रेलवे स्टेशन उतर रहे हैं। मंगलवार को ट्रेन करीब तीस मिनट की देरी से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंची। परिचितों ने उन्हें फोन पर स्टेशन पर लेने के लिए बुलाया था। ट्रेन के लेट होने से वह समय से अपने घर नहीं लौट पाएंगे। इस दौरान भंटिडा, पटियाला, अंबाला, जगाधरी, यमुनानगर, सहारनुपर से होकर रुड़की और हरिद्वार स्टेशन पर उतरने वाली यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *