ट्रैक्टर से सामान चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

रुड़की। खेत में खड़े ट्रैक्टर से सामान चोरी के साथ दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अकबरपुर कालसो निवासी विकास कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार दिन पहले उनका ट्रैक्टर खेत में खड़ा हुआ था। उससे कुछ लोगों ने सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल की शुरू की। पुलिस ने दो युवकों को ट्रैक्टर से चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने खेत से खड़े ट्रैक्टर से सामान चोरी करने की बात भी बताई। साथ ही पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मतलूब व वकील निवासी खेलड़ी जनपद हरिद्वार बताया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी पहले भी चोरी के आरोप में जेल जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *