एसी सर्विस के नाम पर अज्ञात ने उड़ाया एयर कंडीशनर

रुड़की। एयर कंडीशनर की सर्विस के नाम पर तीन आरोपियों ने उसे चुरा लिया। मकान मालिक को लौटकर आने पर इसका पता चला। पड़ोसियों ने बताया कि तीन लोग उसके एसी की सर्विस के लिए आए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
राजीव कुमार निवासी गोविंदपुर जनपद सहारनपुर ने बताया कि उनके द्वारा एक मकान आसफ नगर निशु हेरिटेज के निकट बनाया गया है आरोप है कि वह अपने कार्य पर गए हुए थे। 12 जून की शाम को तीन आरोपियों ने उनके घर में लगा एयर कंडीशनर चोरी कर लिया, जब वह घर पहुंचे तो पाया कि वहां पर एयर कंडीशनर नहीं है। पड़ोसियों द्वारा बताया गया कि तीन लोग उनके घर पर मौजूद थे। पूछने पर उन्होंने बताया कि वह एसी की सर्विस करने के लिए आए हैं। इसके बाद पीड़ित द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *