किसानों का आभार जताया
हरिद्वार । भाकियू अंबावता का तीन दिवसीय अधिवेशन सफलता पूर्वक संपन्न होने पर चौधरी प्रवीण अंबावता ने किसानों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाकियू अंबावता और भाकियू टिकैत देश के किसानों के प्रमुख संगठन हैं। दोनों संगठनों के पदाधिकारी पूरे देश में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। चौधरी देवेंद्र अंबावता ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते कर्ज के जाल में फंसकर किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। केंद्र और राज्य की सरकारें किसानों के हित में कदम नहीं उठा रही हैं। जिसका खामियाजा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को भुगतना होगा।
