बिना रजिस्ट्रेशन सड़कों पर दौड़ रही 27 ई रिक्शा सीज

 

हरिद्वार । शहर के सड़क पर बिना रजिस्ट्रेशन दौड़ रहे 27 ई रिक्शा को परिवहन विभाग ने सीज किया है। इसके अलावा ई रिक्शा के डीलर को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

हरिद्वार शहर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे ई रिक्शा जाम का कारण बन रहे हैं। सोमवार को परिवहन विभाग की टीम ने एआरटीओ रश्मि पंत के नेतृत्व में रजिस्ट्रेशन, लाईसेंस, टैक्स, फीटनेस और इंश्योरेस नहीं होने वाले ई रिक्शाओं को सीज करने की कार्रवाई की। रश्मि पंत ने बताया कि कुल 27 ई रिक्शा को सीज किए गए हैं। जिसमें से पच्चीस ई रिक्शा का रजिट्रेशन नहीं था। दो ई रिक्शा टैक्स, फीटनेस और इंश्योरेंस न होने के कारण सीज किए। रश्मि पंत ने बताया कि रजिस्ट्रेशन न होने वाले ई रिक्शा के डीलर को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर ऐसे डीलर का ट्रेड सार्टिफिकेट भी कैंसिल करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा चारधाम यात्रा अवैध रूप से संचालित किए जा रहे तीन निजी वाहनों को भी सीज कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *