पुश्तैनी किसानों के नाम पर ही दी जाए सरकारी सुविधाएं

 

हरिद्वार । भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के दूसरे दिन किसानों की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्रीय ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया।

सोमवार को लालकोठी में आयोजित शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह भाटी ने कहा कि हमारी मांगें हैं कि सरकार जो भी सुविधा किसानों के नाम पर दे वह पुश्तैनी किसान को दी जाए, आंदोलन के दौरान किसानों पर हुए मुकदमों को वापस लें, देश में किसान आयोग का गठन किया जाए, किसानों की फसलों का स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के फार्मूले के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाए। न्यूनतम समर्थन मूल्य का गारंटी कानून बनाया जाए। वृद्धा एवं विधवा पेंशन सभी प्रदेशों में एक समान की जाए। सभी प्रदेशों में ग्रामीणों के लिए घरेलू बिजली और कृषि बिजली दर एक समान की जाए। इस अवसर पर वीर सिंह, उमेद सिंह बोरा, सुरेंद्र दत्त शर्मा, जगराम सिंह, रोहित कुमार, मोहिद्दुद्दीन, जगदीश, सोहन लाल, सतवीर सिंह, के साथ कई प्रदेशों के किसान मौजूद रहे।..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *