राम की कथा सारे जगत को पवित्र करने का माध्यम: आचार्य बालकृष्ण

 

हरिद्वार । पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि प्रभु श्रीराम की कथा सारे जगत को पवित्र करने का माध्यम है। श्रीराम कथा रोग को दूर करने की एक औषधि है। जिसका पान हमेशा करते रहना चाहिए। यह बातें उन्होंने कथा का शुभारंभ करते हुए कही।

सोमवार को कनखल स्थित श्री हरेराम आश्रम में आयोजित श्रीराम कथा के सातवें दिन बतौर मुख्य अतिथि कथा का वर्णन करते हुए आचार्य बालकृष्ण महाराज ने कहा कि जीव मोह माया में पड़ा हुआ है और यह मोह विशालकाय महिषासुर की तरह है। श्रीराम कथा इस राक्षस का वध करने के लिए काली देवी के समान समर्थ और शक्तिशाली है। श्री हरे राम आश्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि ने कहा कि भगवान का वर्णन निर्गुण रूप में भी होता है और सगुण रूप में भी। इस मौके पर महंत दुर्गादास, श्रीमहंत रघुमुनि, स्वामी कृष्ण मुनि, डा.जितेंद्र सिंह, विमल कुमार, प्रो.प्रेमचंद्र शास्त्री, नीलांबर खर्कवाल, रमेश उपाध्याय, रामचंद्र पांडेय, हरीश कुमार, डा. अश्वनी चौहान, मयंक गुप्ता, कोठारी स्वामी परमेश्वर मुनि, स्वामी रामसागर, साध्वी प्रभा मुनि, स्वामी संतोषानंद आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *