22 मार्च से कार्य बहिष्कार करेंगे राजस्व कर्मचारी

चम्पावत

राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के कार्य संपादित करने के आदेश का विरोध किया है। विरोध में संगठन ने 22 मार्च से कार्य बहिष्कार करने का ऐलान किया है। इस संबंध में संगठन ने डीएम को पत्र भेजा है। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ के जिलाध्यक्ष पुष्कर नाथ और सचिव राजीव मेहरा ने बताया कि राजस्व परिषद ने बीते 9 फरवरी को एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि तहसीलों में कार्यरत मुख्य प्रशासनिक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को तहसीलदार और नायब तहसीलदार की गैर मौजूदगी में न्यायिक कार्य छोड़ अन्य कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश संगठन ने राजस्व परिषद के इस निर्णय का विरोध किया है। इसके अलावा संगठन ने राजस्व निरीक्षकों का प्रमोशन नायब तहसीलदार पद पर करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि राजस्व परिषद के आदेश के विरोध में संगठन 22 और 23 मार्च को दिनी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। इसके बाद भी आदेश निरस्त नहीं होने पर एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन कलमबंद आंदोलन किया जाएगा। डीएम को ज्ञापन देने वालों में राजस्व निरीक्षक शंकर दरियाल व जगदीश गिरी, राजस्व उप निरीक्षक मोहित मेहता और नीरज कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *