होटल में अवैध रूप से शराब बेचने पर होटल संचालक गिरफ्तार

अल्मोड़ा

अवैध शराब के मामले में जनपद पुलिस ने कार्यवाही कर होटल संचालक को गिरफ्तार कर 130 पव्वे शराब के बरामद किए हैं। एसएसपी राम चन्द्र राजगुरु द्वारा जनपद के समस्त थाना, चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थो की तस्करी व बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु नशा तस्करों व अवैध रुप से शराब बेचने/पिलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को रानीखेत पुलिस द्वारा होटल/ढाबा चेकिंग के दौरान कस्बा गनियाद्योली, रानीखेत में एक व्यक्ति मनीष आर्या को अपने होटल में अवैध रुप से शराब बेचने पर होटल से 130 पव्वे अग्रेजी, देशी शराब बरामद कर अभियुक्त मनीष आर्या को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली रानीखेत में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। बरामद शराब की कीमत 16 हजार रुपये लगभग बताई जा रही है। यहाँ रानीखेत पुलिस टीम  में अपर उप निरीक्षक बद्री सिंह भंडारी, हैड कांस्टेबल योगेंद्र प्रकाश, कांस्टेबल कमल गोस्वामी, अशोक गिरी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *