विधायक कैड़ा ने किया पूर्व सीएम एनडी तिवारी के प्रतिमा स्थल का निरीक्षण

 

नैनीताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को पदमपुरी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं विकास पुरुष एनडी तिवारी की लगने जा रही प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पूर्व सीएम तिवारी की प्रतिमा बनकर तैयार हो गयी है, जल्द इसका अनावरण किया जाएगा। कहा कि पूर्व सीएम तिवारी ने उत्तराखंड सहित भीमताल विधानसभा में कई विकास कार्य कराए। राज्य में सिडकुल कम्पनियों को स्थापित करने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। कैड़ा ने बताया कि विधायक निधि से पार्क का निर्माण कार्य पूर्व में ही करा दिया था। सरकारी पैसे से प्रतिमा का निर्माण कार्य नहीं किया जाता, इसलिए उन्होंने अपने निजी खर्चे से प्रतिमा बनवाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *