905 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

 

नैनीताल। क्षेत्र में 905 ग्राम चरस की तस्करी करते हुए बागेश्वर निवासी एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह अपने शरीर में चरस को टेप से बांधकर तस्करी कर रहा था। बिंदुखत्ता पुलिस चौकी प्रभारी मनोज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुभाषनगर दवाई फार्म के पास रमेश चंद्र पांडे (38 वर्ष) पुत्र भुवन चंद्र पांडे निवासी ग्राम करौली पोस्ट बिलोना थाना बागेश्वर हाल पता शिव मंदिर नवाबी रोड हीरानगर कोतवाली हल्द्वानी को चरस के साथ गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर उसकी मोटरसाइकिल को रोका गया। तलाशी ली तो आरोपी के शरीर में टेप लिपटी 905 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता के साथ-साथ एसओजी कर्मी भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *