मेयर ने किया जलभराव और जर्जर सड़क का निरीक्षण

ऋषिकेश।  मेयर अनिता ममगाईं ने जल भराव और जर्जर सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने समस्याओं को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई। संबंधित अधिकारियों को जल्द समस्याओं के निराकरण के लिए कहा। शनिवार को मेयर अनिता ममगाईं ने हरिद्वार रोड स्थित पुरानी चुंगी में हो रहे जलभराव का निरीक्षण किया। उन्होंने पुरानी चुंगी के नाले तथा इससे प्रभावित एसबीएम कॉम्प्लेक्स के इर्द-गिर्द के क्षेत्र में जलभराव की स्थिति परखी। कहा कि एनएच द्वारा बनाये गये नाले का लेवल सही ना होने की वजह से समस्या गहराई है। इसके लिए संबंधित विभागों की बैठक बुलाकर समस्या के स्थाई समाधान के लिए भी निर्देशित किया गया है। इस दौरान उन्होंने पुराने रेलवे स्टेशन की खस्ताहाल सड़क का निरीक्षण किया और रेलवे विभाग के अधिकारियों को शीघ्र सड़क निर्माण के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस सड़क को हाल ही में रेलवे द्वारा बनवाया गया है। लेकिन छह माह के भीतर ही यह सड़क उखड़ गई है। मौके पर सहायक नगर आयुक्त आनंद मिश्रवान, अधिशासी अभियंता जल संस्थान हरीश बंसल, रेलवे विभाग से जेई दीपक शर्मा, जेई तरुण लखेड़ा, सतवीर तोमर, पवन शर्मा, मनीष बनवाल, विजय बडोनी, राजकुमारी जुगलान, संजय वर्मा, असरफी रनावत, राजू नरशिम्हा, धीरेंद्र कुमार, अश्वनी गुप्ता, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा, सुभाष सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *