अलकनंदा स्टोन कैशर के निर्माण कार्य की अनुमति मिली
श्रीनगर गढ़वाल। रामुपर कांडा में सरकार द्वारा दी गई स्टोन क्रशर की अनुमति को लेकर हाईकोर्ट में चल रहे मामले में कोर्ट से स्टोन क्रशर के निर्माण की स्वीकृति मिली है। विदित है कि पूर्व में क्रशर को लेकर क्षेत्रीय लोगों द्वारा आंदोलन किया गया था, किंतु उक्त मामला कोर्ट में चले जाने के बाद नैनीताल हाईकोर्ट से क्रशर क्षेत्र में निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है। जिस स्थान पर क्रशर का संचालन शुरू होना है, उक्त स्थान पर निर्माण कार्य की कोर्ट स्वीकृति मिली है। क्रशर संचालक राजेन्द्र बिष्ट ने बताया कि कोर्ट उन्हें निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है। इसके लिए उन्होंने आदेश की काफी स्थानीय प्रशासन को भी सौंपी जायेगी। उन्होंने कहा कि क्रशर संचालित करने के लिए पूरी कार्यवाही की गई है। अब निर्माण की पूर्ण स्वीकृति मिली है।
