चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली पुलिस ने शराब पीकर यात्रा बस चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालक को मौके पर गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिओम राज चौहान ने बताया कि गुरुवार को कलियासौड़ के समीप मिनी गोवा बीच के पास चैकिंग के दौरान बस के चालक को शराब के नशे मे वाहन चलाते हुए पाया गया। उन्होंने बताया कि वाहन चालक की पहचान कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल निवासी के रूप में हुई है। कोतवाल ने बताया कि बस में 35 यात्री सवार थे। जिन्हें चालक बस में गंगोत्री यमुनोत्री से यात्रा करवाकर केदारनाथ हेतु लेकर जा रहा था। बस मे सवार यात्रियों द्वारा चैकिंग के दौरान चालक के अत्यंत लापरवाही से वाहन चलाए जाने की बात पुलिस टीम को बताई गई। उन्होंने कहा कि चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। साथ ही बस को कब्जे में लिया गया है। वहीं बस में सवार यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए तत्काल दूसरे वाहन में बैठाकर अग्रिम यात्रा हेतु रवाना किया गया। चैकिंग टीम में उपनिरीक्षक अजय भट्ट, कांस्टेबल होशियार सिंह, कांस्टेबल मनोज शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *