टिहरी में बारिश से 14 सड़क मार्ग बाधित
नई टिहरी। टिहरी जिले में बारिश से रविवार को 14 सड़क मार्ग बाधित रहे। बाधित सड़क मार्गों में भेलुंता मय हलेथ, घनसाली घुत्तु, घनसाली अखोड़ी, मुयाल गांव मजियाड़ी, आरकेके रगडगांव, नैखरी कोटालगांव जनाऊ, कैम्पटी चडोगी, नकोट नेग्याणा, मसराना किमोई, झाला कोटी, थाती कोट तुतुराणा, विनयखाल तिनगढ जखाणा, अदवाणी बेरनी हाडीसेरा ग्रामीण सड़क मार्ग के साथ लक्ष्मोली हिसरियाखाल जामणीखाल राज्य मार्ग बाधित है।
