पिथौरागढ़ में सीएम हेल्पलाइन पर 898 शिकायतें लंबित

पिथौरागढ़। सीमांत में सीएम हेल्पलाइन पर 898 शिकायतें लंबित हैं। डीएम ने इन शिकायतों को लेकर गहरी नाराजगी जताते हुए इनके जल्द निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को डीएम डॉ.आशीष कुमार चौहान ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अब तक सीएम हेल्पलाइन में प्रथम चरण में 121, दूसरे चरण में 145, तीसरे चरण में 598, चौथे चरण में 34 शिकायतें लंबित हैं। शिकायतों की लंबी सूची होने पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई। कहा शिकायतों का जल्द निस्तारण न होना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इनके जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। कहा अगले 7 दिनों में फिर से समीक्षा होगी। इसमें लापरवाही की गई तो कार्रवाई होगी। इस मौके पर एसडीएम डीडीहाट अनुराग आर्या, सीएमओ एचसी ह्यांकी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *