निजी विद्यालय संचालक ने बच्चों को बांटे स्कूल बैग

पिथौरागढ़। सीमांत के एक निजी स्कूल संचालक ने सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बैग वितरित किए। नगर के टकाना स्थित नार्थराइड पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर प्रदीप कुमार पांडे, चेयरमेन प्रकाश कुमार पांडे ने बीते रोज राजकीय प्राथमिक विद्यालय किनीगाड़ के प्रधानाचार्य कपिल लूईस व शिक्षक मनोज मेहता को बैग उपलब्ध कराए। बाद में विद्यालय में सभी छात्र-छात्राओं को बैग बांटे गए। प्रधानाचार्य लूईस ने निजी स्कूल संचालक का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *