पेयजल के लिए हाहाकार मचा

अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक के बेह गांव समेत तमाम गांवों के ग्रामीण इन दिनों पानी की समस्या के लिए तरस रहे हैं। गांव में सिनराकोट पंपिंग योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। गांव में जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल बिछाए गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पुरानी योजना से नल जोड़ दिए गए हैं। जिससे समस्या बढ़ गई है।
योजना से पर्याप्त पानी नहीं मिलने से इन दिनों गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। शादी समारोह वाले घरों के लोगों की अधिक परेशानी बढ़ गई है। रमेश भाकुनी और ग्रामीण भरत भाकुनी ने बताया कि पेयजल की समस्या के निराकरण को कई बार उच्चाधिकारियों से मांग कर चुके हैं। ग्रामीणों ने जल्द पेयजल व्यवस्था ठीक नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *