डीडीए समाप्ति को संघर्ष समिति मुखर

अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को विभिन्न संगठनों के लोगों ने चौघानपाटा गांधी पार्क में धरना दिया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने डीडीए समाप्ति का आदेश जारी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। इस दौरान सचिव दीपांशु पांडे, प्रताप सत्याल, ललित मोहन पंत, राजू गिरी, राजू गिरी, चंद्र कांत जोशी, नवीन चंद्र जोशी, राजेंद्र रावत, आनंद सिंह बगड़वाल, हेम तिवारी समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *