अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल

ऋषिकेश। रायवाला थाना क्षेत्र के छिद्दरवाला चौक पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी है, जिसमें बाइक सवार दंपति घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा से ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह साढ़े 10 बजे छिद्दरवाला चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में दंपति घायल होकर सड़क पर गिर गए। घायलावस्था में उन्हें 108 एंबुलेंस से ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि हादसे में पवन (32) पुत्र विक्रम सिंह व उनकी पत्नी शोभा (28) निवासी छिद्दरवाला के रूप में हुई। महिला के पैर में गंभीर चोट आई है। घायलों का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *