‘टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान के तहत करेंगे लोगों को जागरूक
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के प्रत्येक ब्लॉक में 26 मई तक ‘टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया। अभियान के प्रचार प्रसार के लिए मंगलवार को सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने अल्मोड़ा मुख्यालय से वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अभियान के तहत जिले के हर ब्लॉक में प्रचार प्रसार करते हुए लोगों को जागरूक करने के साथ ही पॉपलेट और पोस्टर वितरित किए जाएंगे। जिससे की अधिक से अधिक लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया जा सके। इस मौके पर डॉ. अनिल ढींगरा, डॉ. योगेश पुरोहित, डॉ. दीपांकर डेनियल, डॉ. प्राशु डेनियल आदि मौजूद रहे।
