श्यामपुर से तपोवन तक रेंग रेंग कर चले वाहन

ऋषिकेश।  चारधाम यात्रा के प्रथम पड़ाव स्थल ऋषिकेश में यात्रियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। यात्रियों को गाड़ियों में कैद होकर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को श्यामपुर से लेकर तपोवन तक जाम के चलते वाहन रेंग-रेंगकर चलने नजर आए। इससे चारधाम यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चारधाम यात्रा चरम पर हैं। यात्री बड़ी संख्या में हर रोज तीर्थनगरी पहुंच रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से श्यामपुर शुरू होते ही यात्रियों को जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। सोमवार को श्यामपुर बाईपास से तपोवन के बीच दिनभर कई बार जाम लगा। हाईवे पर भी श्यामपुर, आईडीपीएल, ऋषिकेश, कैलाशगेट, तपोवन आदि क्षेत्रों में गाड़ियां रेंग-रेंग कर चलीं। यातायात को सुचारू करने में पुलिस के भी पसीने छूटे। हर रोज बार-बार जाम हो रहे हाईवे के कारण तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उन्हें गर्मी में पसीने से तर होना पड़ रहा है। वहीं, उनका समय भी बर्बाद हो रहा है। एसएसपी देहरादून जन्मेजय खंडूरी का कहना है कि यात्री गाड़ियों की संख्या में लगातार हो रहे इजाफे से हाईवे पर पुलिस जवान लगाए गए हैं। अतिक्रमण के चलते भी दिक्कत आ रही है। इसलिये सभी थानों को अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। पार्किंग न होने से भी परेशानी आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *