चंबा के लोगों को स्वच्छता प्रति जागरुक किया
नई टिहरी। नगर पालिका चंबा की ओर से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत बीते 15 सितंबर से पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अभियान का समापन दो अक्तूबर को होगा। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत चंबा पालिका क्षेत्र के लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूर्ण रुप से बंद करने तथा नगर को स्वच्छ रखने को लेकर रैली और नुक्कड़ नाटक से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। राबाइंका चंबा, स्वामी विवेकानंद स्कूल, मॉर्डन स्कालर्स एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने नगर में रैली निकलकर लोगों से नगर को स्वच्छ रखने की अपील की। रैली समापन के बाद छात्राओं ने मुख्य चौराहे पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की लोगों से अपील की। पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला ने कहा कि पालिका की ओर से समय समय पर नगर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया जाता है, उन्होंने लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूर्ण रुप से बंद करने की अपील की। मौके पर सोमवारी लाल सकलानी, ईओ यूडी तिवारी, रघुवीर रावत, विजय लक्ष्मी, सुनैना शाह, शक्ति जोशी, राजवीर पंवार, कृष्ण सेमवाल, ओपी तिवाड़ी, गबर बिष्ट, पवन सेमवाल, हरीश मणी, सीमा, प्रमिला, अनुज, शरद पुंडीर, मोहित भंडारी, पंकज नेगी, किरन खंडूरी, बिजेंद्र रावत, मनीष सलानी, पंकज जोशी आदि शामिल थे।
