सैंज वासियों ने चलाया सफाई अभियान
बागेश्वर। तहसील मार्ग स्थित सैंज क्षेत्र के लोगों ने क्षेत्र में रविवार को सफाई अभियान चलाया। साथ ही नगर पालिका पर उपेक्षा का आरोप लगाया। नियमित सफाई नहीं होने पर नाराजगी जताई है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि क्षेत्र की नालियां तथा आसपास का क्षेत्र कूड़े से पटा है। इस मौके पर मदन मोहन कांडपाल, ठाकुर सिंह पिल्खवाल, संजय मेहरा, दीप पालन, चंदन मेहरा व गंगा माजिला आदि मौजूद रहे।
