अवकाश के बाद भी आंदोलन की रात पर उपनल कर्मी

बागेश्वर।

अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के उपनल कर्मी अवकाश के बाद भी कलक्ट्रेट में जमे रहे। आंदोलित कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। हड़ताल के चलते जिले में कोरोना जांच प्रभावित हुई है। विभाग अब लैब टैक्निशियनों से जांच कराने की योजना बना रहा है। यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर काम किया। सरकार ने उन्हें प्रोत्साहित करने के बजाए बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया है। सरकार इस मंशा को सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सोहन सिंह, मनोज, भोपाल सिंह सुरेश कुमार, अंकित कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *