भाविना पटेल का टेबल टेनिस में कमाल, चर्टर फाइनल में जगह बनाने वाली बनीं पहली भारतीय

टोक्यो।

भारत की भाविना पटेल महिलाओं के टेबल टेनिस के क्लास फोर इवेंट के चर्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने राउंड ऑफ 16 के मैच नंबर 20 में ब्राजील की ओलिविएरा को शिकस्त दी। भाविना पटेल ने ये मैच तीसरे गेम में ही जीत लिया। भाविना ने पहला गेम 12-10 से, दूसरा गेम 13-11 से और तीसरे गेम में 11-6 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भाविना पटेल देश के लिए मेडल जीतने के एक कदम और करीब पहुंच गई हैं। अच्छी बात ये है कि टोक्यो पैरालिंपिक्स में भाविना का फॉर्म शानदार दिख रहा है और वो एक के बाद एक अपने मुकाबले जीतती दिख रही हैं।
इससे पहले उन्होंने ग्रेट ब्रिटेन की मेगान शैकलेटॉन को 3-1 से हराया था। भाविना ने ग्रेट ब्रिटेन की खिलाड़ी के खिलाफ अपना मैच 11-7, 9-11, 17-15, 13-11 के अंतर से जीता था और अगले राउंड यानी राउंड ऑफ 16 का टिकट कटाया था। इस मैच में भाविना की बेहतर शुरुआत को दूसरे राउंड में ग्रेट ब्रिटेन की पैडलर ने बाउंस बैक करते हुए कड़ी चुनौती दी थी, लेकिन फिर अगले दो गेम को भाविना ने अच्छे से कंट्रोल किया और अपनी जीत पक्की की।
भारत की भाविना पटेल ने टेबल टेनिस में नया इतिहास लिखा है। दरअसल, ये पहली बार है जब भारत का कोई पैडलर टोक्यो पैरालिंपिक्स के टेबल टेनिस में चर्टर फाइनल तक पहुंचा है। भाविना पटेल ने ये कमाल ब्राजीलियन पैडलर को हराते हुए किया है। अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए भाविना ने कहा कि उन्होंने अपने ब्राजीलियन विरोधी को ज्यादातर बॉडी पर खिलाया, जो कि उसकी कमजोरी थी और उसी का रिजल्ट उन्हें जीत के तौर पर मिला।
चर्टर फाइनल में भाविना की टक्कर अब वर्ल्ड नंबर 2 पैडलर से है पर भाविना इसे लेकर थोड़ी भी नर्वस नहीं है। उन्होंने कहा कि वो अपना बेस्ट देंगी और जीतने की कोशिश करेंगी। उम्मीद है कि भाविना अपनी इस सोच पर 100 फीसद खरी उतरेंगी और देश को मेडल दिलाने की कोशिश करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *