मोबाइल लूट के मामले में दो गिरफ्तार

ऋषिकेश। पुलिस ने मोबाइल लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मोबाइल और स्कूटर बरामद किया गया है।
रायवाला पुलिस के मुताबिक दीपक भट्ट पुत्र स्व. गणेशराम निवासी ग्राम कोटमा, हाल निवासी काले की ढाल सर्वहारानगर ऋषिकेश ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात को वे सत्यनारायण मंदिर के पास खड़े होकर ऋषिकेश के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक स्कूटर सवार युवक उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान की गई। बुधवार को रेलवे पुल के पास दो युवकों को पकड़ लिया। इनके पास से मोबाइल भी बरामद किया गया। उपनिरीक्षक नीरज त्यागी ने बताया कि आरोपियों की पहचान पवन नेगी पुत्र बलवीर नेगी, राहुल बिष्ट पुत्र गोविंद बिष्ट निवासी वैदिक नगर, रायवाला के रूप में हुई है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *