25 मकान मालिकों, पांच रेहड़ी वालों का किया चालान

देहरादून। गढ़ी कैंट थाना पुलिस ने बुधवार को बाहरी लोगों के सत्यापन को लेकर अभियान चलाया। इंस्पेक्टर कैंट शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि बिंदाल, कौलागढ़ बस्ती क्षेत्र में सत्यापन किया गया। इस दौरान घरों में रहने वाले किरायेदारों की सत्यापन की कार्रवाई की गई। अभियान में 25 मकानों में मकान मालिक बिना सत्यापन कराये रहते मिले। उनका 10-10 हजार का पुलिए ऐक्ट में चालान किया गया। वहीं रेहड़ी-ठेली वालों के सत्यान किए गए। इनमें पांच लोग बिना सत्यापन के लिए मिले। उनका चालान कर 2500 रुपये जुर्माना वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *