झील में कूदी महिला का शव आठवें दिन बरामद

विकासनगर। इच्छाडी बांध की झील में कूदने से डूबी महिला के शव को एसडीआरएफ, जल पुलिस और कालसी पुलिस ने बरामद कर दिया है। महिला के परिजनों को मौके पर बुलाकर पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है। तीन मई को पुलिस को सुरमा (65)पत्नी मुन्ना निवासी ग्राम उभरेऊ बागी, तहसील कालसी के इच्छाडी बांध की झील के पास कूद कर डूबने की सूचना मिली थी। कालसी पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम लगातार महिला की तलाश में जुटी थी। टीम ने लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन महिला का पता नहीं चल पाया। मंगलवार को घटना के आठवें दिन एसडीआरएफ और पुलिस को महिला का शव बरामद हो गया है। एसओ कालसी अशोक राठौर ने बताया कि महिला के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है। डॉक्टरगंज स्थित उपजिला चिकित्सालय की मोर्च्यूरी में महिला के शव की पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *