शाही स्नान को कटापत्थर पहुंची भद्राज देव की पालकी

विकासनगर। बिन्हार क्षेत्र के आराध्य देव भद्राज देव की पालकी मंगलवार को शाही स्नान के लिए कटापत्थर पहुंची। इस दौरान रास्ते में देव दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
भद्राज देव मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश नौटियाल ने बताया कि क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के सहयोग से 20 लाख की लागत से देव पालकी बनाई है। देव पालकी को मंदिर में स्थापित करने से पहले सभी धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। देव पालकी नौ मई को मटोगी से शोभायात्रा पर निकली। लांघा, भूड़, पपड़ियान होते हुए पालकी मंगलवार को कटापत्थर के देवीथला गांव स्थित भद्रकाली मंदिर पहुंची, जहां विधि विधान पूर्वक देव पालकी का शाही स्नान कराया गया। शाही स्नान के बाद देव पालकी टिहरी जनपद के सीमावर्ती गांवों से होते हुए भद्राज मंदिर पहुंचेगी, जहां 14 मई तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। उसके बाद देव पालकी को मटोगी स्थित मंदिर में स्थापित किया जाएगा। कई गांवों से होते हुए कटापत्थर पहुंची देव पालकी पर जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर पुण्य कमाया। इस दौरान देव पालकी के साथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष बलवंत तोमर, अनिल पंवार, कुलदीप तोमर, मधु पटवाल, दिनेश कुमार, गंभीर कश्यप, पीतांबर तोमर, सुरजीत सिंह, सुरेश नौटियाल, राम नारायण रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *